बिरौल के डुमरी जीरो माइल से ही खुलेगी हर रूट की बसें। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार प्रमंडल दरभंगा के अधिसूचना पर प्रशासन ने की कार्रवाई,अवैध पार्किंग के मामले में प्रशासन ने दरभंगा केशरी के 15 बसों से वसूला जुर्माना,इस पहल से प्रशासन को लोगों ने दिया साधुवाद।

बिरौल/दरभंगा।
नगर क्षेत्र बिरौल के शहीद भगत सिंह चौक स्थित मुख्य सड़क पर यत्र-तत्र बसें खड़ी कर दिये जाने से उत्पन्न जाम की समस्या को लेकर व सरकारी आदेश का अनुपालन कराने शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी सड़क पर उतरे। एसडीएम उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में शिवनगरघाट-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग स्थित भगत सिंह चौक पर बसों के अवैध पार्किंग को हटाया गया। इन दोनों पदाधिकारियों के अलावे दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सीओ विमल कुमार कर्ण, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,बीपीएम,पीओ,एम ओ, सीडीपीओ मौजूद थे। एसडीएम के द्वारा दिये निर्देश पर सीओ एवं बीडीओ को सरकार की ओर से चयन बस पराव के अलावा अगर भगत सिंह चौक एवं कोठी पुल चौक के सड़क पर बसों को अवैध पार्किंग होती है तो उसे हटाने की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। हांलाकि सरकार की ओर से चयनित बस पराव की जानकारी यात्रियों को नहीं रहने के कारण इस व्यवस्था में यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए अपने वाहन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से डुमरी जीरो माइल स्थित बस पराव से ही गंतव्य स्थान के लिए बस पकड़ने की अपील स्वयं एसडीएम कर रहे थे।
उन्होंने भगत सिंह चौक पर पूर्व से अवैध रूप से बनाए गए बस पराव को हटा दिये जाने की जानकारी यात्रियों को दी। इस दौरान एसडीएम ने मौके पर उपस्थित नगर क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला को भगत सिंह चौक से अवैध पार्किंग हटाने एवं आम लोगों के जानकारी के लिए लगातार मैकिंग कराने व जगह जगह होल्डिंग लगाने को कहा। एसडीएम उमेश कुमार भारती ने बताया कि व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों के शिकायत एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में 25 सितंबर को बस मालिकों एवं इंचार्ज के साथ बैठक के बाद 29 सितंबर से उक्त अधिसूचना के तहत कार्रवाई की गई है।इधर प्रशासन की ओर से उठाए गए कदम का वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे आम लोगों ने प्रशंसा की है।वहीं दुसरी ओर अवैध पार्किंग करने वाले दरभंगा केशरी के 15 बसों से प्रशासन ने बतौर जुर्माना वसूल किया है।