पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका,

डॉ. मुन्ना खान ने Z+ सुरक्षा की मांग उठाई, सुरक्षा में लापरवाही और निष्पक्ष जांच की मांग की

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेता सह पटना ग्रामीण सृजन साथी अभियान के प्रभारी डॉ. मुन्ना खान के नेतृत्व में सोमवार को खान चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सांसद की सुरक्षा में कथित लापरवाही का मुद्दा उठाया।

डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि देश का इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि जब-जब शीर्ष नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है, तब-तब जनता का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने जनरल बिपिन रावत, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इन घटनाओं में निष्पक्ष जांच को लेकर आज भी लोगों के मन में सवाल बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं। उनके अनुसार पप्पू यादव बिहार के गरीब, शोषित और आम लोगों की आवाज हैं तथा उनकी सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांग की कि सांसद पप्पू यादव को अविलंब Z+ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हाल की घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।