बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की जीत पर सिंहवाड़ा जनसुराजी कार्यकर्ताओं में हर्ष
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की जीत पर सिंहवाड़ा जनसुराजी कार्यकर्ताओं में हर्ष
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की जीत पर सिंहवाड़ा जनसुराजी कार्यकर्ताओं में हर्ष
दस्तक 7मीडिया /सिंहवाड़ा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की शानदार जीत के बाद सिंहवाड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। जीत की खबर मिलते ही सिंघवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने इस जीत पर प्रशांत किशोर और पूरी टीम को बधाई दी है। मनोज चौधरी ने कहा की बांकीपुर की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। प्रशांत किशोर की जीत ये साबित करती है। कि जनता अब राजनीति में शिक्षा, रोजगार और विकास चाहती है। ये जीत सिर्फ बांकीपुर की नहीं बल्कि पूरे बिहार में जन सुराज के संकल्प की जीत है जाले विधानसभा के जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी रंजीत शर्मा ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की आगे कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी बिहार में नई राजनीति की शुरुआत करेगी। सिंहवाड़ा के कार्यकर्ता भी इस जीत से उत्साहित हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।वही जनसुराज नेता कौशल किशोर , संजय कुमार , संतोष यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत से युवाओं में नई उम्मीद जगी है। पार्टी अब जमीनी मुद्दों को लेकर और मजबूती से काम करेगी।
दरभंगा में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ कार जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार
पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका, डॉ. मुन्ना खान ने Z+ सुरक्षा की मांग उठाई, सुरक्षा में लापरवाही और निष्पक्ष जांच की मांग की