दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1753.920 लीटर विदेशी शराब जब्त, मकरंदा गांव के पास रात्रि अभियान में मिली सफलता, गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1753.920 लीटर विदेशी शराब जब्त, मकरंदा गांव के पास रात्रि अभियान में मिली सफलता, गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1753.920 लीटर विदेशी शराब जब्त,
मकरंदा गांव के पास रात्रि अभियान में मिली सफलता, गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मद्यनिषेध थाना, बेनीपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि रात्रि अभियान के दौरान मनीगाछी थाना क्षेत्र के मकरंदा गांव के समीप एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान मद्यनिषेध टीम ने शराब से लदे पिकअप वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। जब्त शराब एवं वाहन को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मद्यनिषेध थाना लाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दरभंगा से उठी नशामुक्ति की हुंकार, पीएम मोदी के आह्वान पर युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े एक करोड़ से अधिक युवा, मंत्री मदन सहनी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
मृत पशु और कूड़े के अंबार से महामारी फैली तो जिम्मेदार कौन होगा: डॉ. मुन्ना खान