एम एल एन यु के उपकुलपति प्रथम ने जेके कॉलेज का किया निरीक्षण, छात्रों की उपस्थिति देख उपकुलपति हुए गदगद, कहा छात्रों की उपस्थिति देख संतुष्ट हुआ हूं।

बिरौल /दरभंगा।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रथम डॉ.कामेश्वर पासवान ने शुक्रवार को जेके कॉलेज बिरौल पहुंचे। जहां कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपकुलपति प्रथम ने कॉलेज में छात्र-छात्रों की उपस्थिति देख खुशी जाहिर किये। उन्होंने पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति पंजी, छात्रों की उपस्थिति पंजी के अलावा अन्य संचिकाओं का अवलोकन अवलोकन किया। वही कॉलेज परिसर कि चारो ओर भ्रमण कर जगह व कमरे की कमी होने की बात कही।
इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय के वर्ग कक्ष पहुंच कर कुछ देर छात्रों के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखे।
इस दौरान कई छात्रों ने महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने महाविद्यालय के कामकाज से संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों एवं कमरे की कमी के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जायेगा। सभी महाविद्यालय के रिक्त पदों पर बहाली होने के बाद शिक्षकों की कमी दूर हो जायेगी।उन्होंने महाविद्यालय में छात्रों की उपस्थिति एवं बेहतर व्यवस्था से संतुष्ट हो कर प्रधानाचार्य डॉ.सूर्य नारायण पांडेये को कहा कि इस तरह की उपस्थिति अन्य महाविद्यालय में कम देखने को मिलती है। प्रधानाचार्य डॉ.सुर्य नारायण पांडेये ने बताया कि उपकुलपति प्रथम डॉ.कामेश्वर पासवान के आने सेमहाविद्यालय को उनसे उम्मीद जगी है।
मौके पर प्रधान लिपिक क्रांति कुमार,आर के दिपक, कौशलेन्द्र कुमार एवं विश्वनाथ कुमार समेत शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे।