बिरौल क्रिकेट क्लब के होनहार खिलाड़ी गंगा नाथ झा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
बिरौल क्रिकेट क्लब के होनहार खिलाड़ी गंगा नाथ झा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
बिरौल क्रिकेट क्लब के होनहार खिलाड़ी गंगा नाथ झा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत सुपौल रामनगर निवासी एवं ‘बिरौल क्रिकेट क्लब’ के प्रमुख खिलाड़ी गंगा नाथ झा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र और खेल जगत में गहरा शोक छा गया है। उनके असमय चले जाने से स्थानीय खेल प्रेमियों, क्रिकेट खिलाड़ियों और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
गंगा नाथ झा न केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे, बल्कि अपनी खेल भावना और मिलनसार स्वभाव के कारण मैदान पर और मैदान के बाहर सभी के प्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बिरौल क्रिकेट क्लब के सदस्यों, स्थानीय खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब के खिलाड़ियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों ने कहा कि गंगा नाथ झा का निधन हमारे क्लब और पूरे क्षेत्र के खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैदान पर उनका उत्साह और खेल के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुखद घड़ी में क्षेत्रवासियों और खेल संघों ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
अब रफ्तार पकड़ेगी सरकारी बहाली! बीएसएससी की कमान शोभा ओहतकर के हाथ, अभ्यर्थियों की बढ़ीं उम्मीदें
दरभंगा से उठी नशामुक्ति की हुंकार, पीएम मोदी के आह्वान पर युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े एक करोड़ से अधिक युवा, मंत्री मदन सहनी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी