घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप,घटना में घायल युवक डीएमसीएच रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप,घटना में घायल युवक डीएमसीएच रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप,घटना में घायल युवक डीएमसीएच रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बोरवा गांव के एक घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और महिलाओं से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल हुए दिनेश यादव को गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दिनेश यादव ने घनश्यामपुर थाना में दिए आवेदन में बताया कि कुछ लोग उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने ध्यानी यादव, राजकुमार यादव और अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावर घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण मूल दस्तावेज भी लूटकर ले गए। इसके अतिरिक्त, हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से लिखित आवेदन प्राप्त किया। घायल दिनेश यादव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से आवेदन मिल गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
दरभंगा जिला के सदर एसडीपीओ 1 के कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड महिला जवान के बंदूक की 9 गोलियां गायब होने की चर्चा से हड़कंप, एसएसपी बोले ,जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई।