श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व सुविधाओं का किया निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व सुविधाओं का किया निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व सुविधाओं का किया निरीक्षण,
भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने संयुक्त रूप से कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर एवं मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा कुशेश्वरनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीएम ने अधिकारियों को वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, नियंत्रण कक्ष तथा सुरक्षित एवं सुगम दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रशासन, पुलिस एवं मंदिर न्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेला इस वर्ष सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।