मंगलवार-शुक्रवार की जगह अब सोमवार-गुरुवार को संचालित होगा सदर एसडीएम न्यायालय

दरभंगा/विधि संवाददाता,

अब अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर दरभंगा का कोर्ट सप्ताह में महज दो दिन संचालित होगी।उक्त आशय कि सूचना कार्यालय ज्ञापांक 2781 दिनांक 27 जूलाई 26 की तिथि में अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर दरभंगा ने जारी किया है।प्रसारित सूचना में अंकित किया गया है कि पहले मंगलवार और शुक्रवार को न्यायालय संचालित किया जा रहा था।लेकिन मंगलवार को सहयोग शिविर और शुक्रवार को जनता दरबार निर्धारित होने के कारण न्यायालय कार्य दिवस में परिवर्तन करते हुए सोमवार और गुरुवार को एसडीएम कोर्ट का संचालन होगा।वहीं संबंधित पक्षकारों को न्यायालय कार्य दिवस के 11.30 बजे तक हाजिरी एवं आवश्यक पैरवी करने हेतू निदेशित किया गया है।11.30 बजे के बाद पैरवी नही स्वीकार करने तथा अनुपस्थित मानने की बातें अंकित की गई है।बताते चलें कि आजादी से पूर्व और नये एसडीएम की पदस्थापना से पहले तक एसडीएम कोर्ट का संचालन सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर प्रायः सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाती रही है।इस नये फरमान के बाद अब सप्ताह में सोम और गुरुवार मात्र दो दिन हीं न्यायालय कार्य संचालित की जायेगी।उक्त आशय की सूचना दरभंगा बार एसोसिएशन,सरकारी अधिवक्ता एवं सभी सहायक सरकारी अधिवक्ताओं को 27 जूलाई का पत्र भेजी गई है।पहली अगस्त को बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने पत्र मिलते ही इस सूचना को वकीलों के बीच प्रसारित करा दिया है।