मब्बी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित अनुसंधान व गिरफ्तारी के निर्देश
मब्बी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित अनुसंधान व गिरफ्तारी के निर्देश
मब्बी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित अनुसंधान व गिरफ्तारी के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने शनिवार को मब्बी थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित कर लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मब्बी थानाध्यक्ष सहित सभी अनुसंधानकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए। लंबित कांडों में माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही कांड दैनिकी को नियमित रूप से अद्यतन रखने और इस माह निष्पादित किए जा सकने वाले मामलों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन करने को कहा गया।
बैठक के दौरान थाना में प्रतिवेदित सभी कांडों की समीक्षा की गई तथा थाना के सभी अभिलेख एवं पंजी अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा डायल-112 वाहनों को लगातार भ्रमणशील रखने पर विशेष जोर दिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे तथा सभी पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व सुविधाओं का किया निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सिमरी थाना पुलिस ने लूट के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार