बिरौल में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिहार के 400 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम
बिरौल में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिहार के 400 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम
बिरौल में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिहार के 400 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार बास्केटबॉल संघ एवं दरभंगा जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज अत्यंत धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस महाकुंभ में बिहार के विभिन्न जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने पहुंचे हैं। समारोह की शुरुआत स्किप्स विद्यालय की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। इसके उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
मिथिला की पावन और समृद्ध परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारियों—बिहार बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, सचिव आशीष कुमार एवं हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवलेश चौधरी—ने सभी अतिथियों को पाग, चादर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राजेश कुमार गुप्ता (मुख्य अतिथि) ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े राज्य स्तरीय आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
शशांक राज (एसडीओ बिरौल) ने अपने संबोधन में कहा कि बिरौल जैसे अनुमंडल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। बाहर से आए सभी खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चंदन कुमार (जिला खेल पदाधिकारी सह कला-संस्कृति पदाधिकारी) ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का बेहतरीन मंच है। सभी प्रतिभागी खेल भावना और अनुशासन के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दें। संजय कुमार सिंह (अध्यक्ष, जिला कबड्डी संघ) ने कहा कि दरभंगा की धरती हमेशा से खेल प्रतिभाओं से समृद्ध रही है। इसके साथ ही, बिहार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने प्रतियोगिता स्थल एवं सहयोग के लिए विद्यालय के अध्यक्ष गणेश चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया। उद्घाटन मैच (बालक वर्ग) मेजबान दरभंगा ने शानदार खेल दिखाते हु सहरसा को पराजित कर विजयी शुरुआत की। वहीं वैशाली ने मुजफ्फरपुर को 16–3 से,पटना ने सहरसा को 8–2 से,भागलपुर ने दरभंगा को 6–2 से पराजित किया।आयोजन समिति के सदस्य शिक्षक केशव चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पटना, बक्सर, गया, समस्तीपुर, सहरसा, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, वैशाली, भागलपुर और दरभंगा सहित राज्य के कई प्रमुख जिलों से 400 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे है।
बिहार में सोशल मीडिया पर सख्ती: अब IG-DIG सीधे जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस, भड़काऊ पोस्ट पर लगेगा गुंडा एक्ट। गृह विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की प्रक्रिया होगी तेज; सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही भी बढ़ी
दरभंगा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से सात माह में ही वसूले गए 7.88 करोड़ रुपये जुर्माना, जुलाई 2026 तक 42,663 वाहनों का किया गया शमन, पिछले दो वर्षों की तुलना में कार्रवाई और जुर्माना वसूली में उल्लेखनीय बढ़ोतरी