35 वर्षों की सेवा को सलाम: दरभंगा पुलिस के पांच कर्मियों को सम्मानपूर्वक वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई विदाई
35 वर्षों की सेवा को सलाम: दरभंगा पुलिस के पांच कर्मियों को सम्मानपूर्वक वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई विदाई
35 वर्षों की सेवा को सलाम: दरभंगा पुलिस के पांच कर्मियों को सम्मानपूर्वक वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई विदाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिला पुलिस बल में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक नरेश कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक मो. मोइद खां, हवलदार काशीकांत ठाकुर एवं हवलदार अंजार अहमद खां को अंगवस्त्र एवं सम्मान देकर उनके अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना की।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सेवांत लाभ की राशि निकासी से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, ताकि उन्हें सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले लाभों के भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन का परिचय देकर विभाग की गरिमा बढ़ाई है। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनात्मक पलों से सराबोर रहा।
50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए दारोगा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
बिहार में सोशल मीडिया पर सख्ती: अब IG-DIG सीधे जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस, भड़काऊ पोस्ट पर लगेगा गुंडा एक्ट। गृह विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की प्रक्रिया होगी तेज; सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही भी बढ़ी