50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए दारोगा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए दारोगा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए दारोगा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /औरंगाबाद
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 31 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की। दारोगा उमेश कुमार को रिसियप थाना के पीछे पंचायत भवन के सामने सड़क पर शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, रिसियप थाना क्षेत्र के गणपत टेंड़ुआ निवासी लक्ष्मण राम ने निगरानी ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में धाराएं हटाने, उनके पुत्रों का नाम केस से निकालने तथा अन्य धाराएं जोड़ने के नाम पर दारोगा द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर निगरानी ब्यूरो ने वरीय पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में धावादल का गठन किया। पूर्व नियोजित योजना के तहत टीम ने जाल बिछाकर दारोगा को रिश्वत की राशि लेते ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे निगरानी के विशेष न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बिहार में वाहन चेकिंग के नियम बदले, अब सिपाही-जमादार नहीं रोकेंगे गाड़ियां, पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश: केवल दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी ही करेंगे जांच और चालान, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई