समस्तीपुर के एसपी ने ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को हटाकर सौंपी नई जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था और पुलिस की साख बहाल करने पर रहेगी सबकी नजर
समस्तीपुर के एसपी ने ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को हटाकर सौंपी नई जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था और पुलिस की साख बहाल करने पर रहेगी सबकी नजर
समस्तीपुर जिला के एसपी ने ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को हटाकर सौंपी नई जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था और पुलिस की साख बहाल करने पर रहेगी सबकी नजर।
ताजपुर थाना की कमान अब मनीष कुमार के हाथ, विवादों के साये से बाहर निकालना, होगी सबसे बड़ी चुनौती???
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को हटाते हुए मनीष कुमार को ताजपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। ऐसे में नए थानाध्यक्ष के सामने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ थाना की छवि सुधारने की बड़ी चुनौती होगी।
ताजपुर थाना पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार विभिन्न विवादों के कारण चर्चा में रहा है। करीब डेढ़-दो वर्ष पहले एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी द्वारा तत्कालीन थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस घटना ने व्यापक विवाद का रूप ले लिया था, जिसके बाद संबंधित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई भी हुई थी।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने राकेश कुमार शर्मा को ताजपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि इनके कार्यकाल में भी एक मामले में कथित लापरवाही को लेकर मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय ने इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक और तत्कालीन थानाध्यक्ष को तलब किया था। बाद में एसपी ने राकेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया था, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पुनः सेवा में बहाल किया गया।
अब नए थानाध्यक्ष मनीष कुमार के सामने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, पुलिस की कार्यशैली में सुधार तथा आम लोगों का विश्वास जीतने की अहम जिम्मेदारी होगी। पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय लोगों की निगाहें भी इस बात पर टिकी हैं कि नया नेतृत्व ताजपुर थाना को विवादों से दूर रखते हुए प्रभावी और जवाबदेह पुलिसिंग स्थापित करने में कितना सफल होता है।
सामुदायिक मध्यस्थता अभियान से मुकदमा मुक्त गांव बनाने की पहल, हायाघाट की दो पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम
बिहार में वाहन चेकिंग के नियम बदले, अब सिपाही-जमादार नहीं रोकेंगे गाड़ियां, पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश: केवल दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी ही करेंगे जांच और चालान, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई