सामुदायिक मध्यस्थता अभियान से मुकदमा मुक्त गांव बनाने की पहल, हायाघाट की दो पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम
सामुदायिक मध्यस्थता अभियान से मुकदमा मुक्त गांव बनाने की पहल, हायाघाट की दो पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम
सामुदायिक मध्यस्थता अभियान से मुकदमा मुक्त गांव बनाने की पहल, हायाघाट की दो पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की पहल पर गांवों में छोटे-छोटे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर मुकदमा मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) दरभंगा द्वारा हायाघाट प्रखंड की सिधौली एवं बलिया पंचायत में सामुदायिक मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएलएसए की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता आपसी संवाद, सहयोग और समझ के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रभावी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मध्यस्थ सम्मानजनक वातावरण में दोनों पक्षों को सुनकर विवादों का समाधान कराने का प्रयास करेंगे, जिससे न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम होगा और गांवों में सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों में शांति स्थापित करना तथा छोटे-छोटे विवादों को अदालत की लंबी प्रक्रिया से हटाकर आपसी सहमति और सहयोग के आधार पर सुलझाना है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा सामाजिक रिश्ते भी मजबूत बने रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सचिव आरती कुमारी ने आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर प्राधिकार के प्रशिक्षित मध्यस्थ विष्णुकांत चौधरी, अनील कुमार, अनीता आनंद एवं जाकीर हुसैन, अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद, नागेश्वर दास, कमलेश कुमार पासवान, चंद्रभूषण पासवान, मोहम्मद मंजर अंसारी, सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, एएसआई राजीव रंजन सहित रामबालक यादव, कैलाश यादव और उदय कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।