हर घर तिरंगा’ अभियान से गूंजा पिण्डारूच विद्यालय, देशभक्ति कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने आयोजित किया जन-जागरूकता कार्यक्रम, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा बोले— राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
हर घर तिरंगा’ अभियान से गूंजा पिण्डारूच विद्यालय, देशभक्ति कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने आयोजित किया जन-जागरूकता कार्यक्रम, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा बोले— राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
‘हर घर तिरंगा’ अभियान से गूंजा पिण्डारूच विद्यालय, देशभक्ति कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,
केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने आयोजित किया जन-जागरूकता कार्यक्रम, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा बोले— राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), दरभंगा के तत्वावधान में शुक्रवार को केवटी प्रखंड स्थित पीएम श्री प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारूच में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद केन्द्रीय संचार ब्यूरो के कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है, जिसने देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के उपनिदेशक सह कार्यालय प्रमुख लौकिक पारख ने कहा कि तिरंगा किसी जाति, धर्म या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करता है।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानू कुमार झा ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुनाल कुमार, जिला शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा, मैथिली टीवी कलाकार नवीन कुमार चौधरी, वरीय शिक्षक डॉ. नमीश कुमार चौधरी तथा समाजसेवी ज्ञानरंजन चौधरी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को भी मौके पर पुरस्कृत किया गया।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो के कलाकार तेज नारायण मांझी, मनीष कुमार खण्डेलवाल और डॉ. शिप्रा कुमारी ने देशभक्ति गीतों एवं प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। इसके अलावा लोक कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इससे पूर्व विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चार प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. विनय कुमार झा, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जिला बार एसोसिएशन में मुंशी प्रेमचंद जयंती व शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि
शराबबंदी कानून के तहत जब्त 20 वाहनों की नीलामी, सरकार को करीब तीन लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद, 16 बाइक, 3 टेंपो/ई-रिक्शा और एक चारपहिया वाहन की हुई बोली, अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई जारी