शराबबंदी कानून के तहत जब्त 20 वाहनों की नीलामी, सरकार को करीब तीन लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद, 16 बाइक, 3 टेंपो/ई-रिक्शा और एक चारपहिया वाहन की हुई बोली, अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई जारी
शराबबंदी कानून के तहत जब्त 20 वाहनों की नीलामी, सरकार को करीब तीन लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद,
16 बाइक, 3 टेंपो/ई-रिक्शा और एक चारपहिया वाहन की हुई बोली, अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई जारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जब्त किए गए वाहनों की सार्वजनिक नीलामी से सरकार को राजस्व भी प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में दरभंगा में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात किए गए 20 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी संपन्न कराई गई।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस विभाग की ओर से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (संशोधित 2018/2022) के तहत जब्त तथा समाहर्ता न्यायालय द्वारा राज्यसात किए गए वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराई गई।
नीलामी में कुल 20 वाहनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इनमें 16 दोपहिया वाहन, तीन टेंपो/ई-रिक्शा तथा एक चारपहिया वाहन शामिल हैं। इस नीलामी से सरकार को लगभग तीन लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना जताई गई है।
सहायक आयुक्त ने कहा कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी अनुपालन के लिए जब्त एवं राज्यसात वाहनों की समयबद्ध नीलामी नियमित रूप से कराई जा रही है। इससे एक ओर सरकारी राजस्व में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
हर घर तिरंगा’ अभियान से गूंजा पिण्डारूच विद्यालय, देशभक्ति कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने आयोजित किया जन-जागरूकता कार्यक्रम, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा बोले— राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
डीडीसी ने जनसुनवाई में सुनीं 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश