जिला बार एसोसिएशन में मुंशी प्रेमचंद जयंती व शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

दरभंगा/विधि संवाददाता

जिला बार एशोसिएशन भवन दरभंगा में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने हिन्दी और उर्दू के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती और अमर शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस के अवसर पर उन दोनों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया इस कार्यक्रम का अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता जितेन्द्र नारायण झा ने किया। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि 31 जूलाई 1880 को वाराणसी के लमही गाँव के धनपत राय श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उन्हें कथा साहित्य का पुरोधा माना जाता है। वे स्थानीय विधालय में शिक्षक पद से शिक्षा विभाग में इंस्पेक्टर पद तक कार्य किया। महात्मा गॉंधी के असहयोग आन्दोलन से प्रभावित होकर सरकारी नौकरी से त्याग पत्र दे दिए थे। उनका प्रसिद्ध उपन्यास गोदान, निर्मला, रंगभूम, कर्मभूम और कहानियाँ, पंच परमेश्वर, कफन ,दो बैलों की कथा है। बाद में वे मुंशी प्रेमचंद के नाम से प्रसिद्ध हो गये। वहीं आज के ही दिन पंजाब के सपुत उधम सिंह का शहीदी दिवस है। उन्होंने ने 1919 में अमृतसर में हुए जालियावाला बाग नरसंहार का बदला माइकल डायर को लंदन में जाकर हत्या कर दिया। इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई और 31 जूलाई 1940 को फांसी दी गई। वकिलों ने महान विभूतियों को नमन किया। इस मौके पर अधिवक्ता हरिशंकर सिंह, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, अमरनाथ झा, अनिल कुमार मिश्र, कुमार उत्तम, संजीव कुमार, माया शंकर चौधरी, नविनेन्दु कुमार मिश्रा, हिरा नन्द मिश्र, बुलन कुमार झा, श्याम बिहार राय सरस, रमणजी चौधरी,अभय कुमार यादव,रामवृक्ष सहनी, प्रदीप कुमार शान्डिल्य, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।