दरभंगा में 2,046 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 16 लाख रुपये की शराब की गई नष्ट, शराबबंदी कानून के सख्त पालन की दिशा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब और बीयर का विधिसम्मत विनष्टीकरण
दरभंगा में 2,046 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 16 लाख रुपये की शराब की गई नष्ट, शराबबंदी कानून के सख्त पालन की दिशा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब और बीयर का विधिसम्मत विनष्टीकरण
दरभंगा में 2,046 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 16 लाख रुपये की शराब की गई नष्ट,
शराबबंदी कानून के सख्त पालन की दिशा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब और बीयर का विधिसम्मत विनष्टीकरण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त 2,046.420 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया। नष्ट की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपये बताया गया है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग परिसर में निर्धारित नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।
उन्होंने बताया कि नष्ट की गई शराब में 729.400 लीटर देशी शराब, 1,105.020 लीटर विदेशी शराब तथा 212.000 लीटर बीयर शामिल है। पूरी कार्रवाई अपर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सोनल कुमार महतो एवं सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध की मौजूदगी में कराई गई।
सहायक आयुक्त ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें तथा अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान को और मजबूत किया जा सके।