वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक के दौरान लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर एसएसपी सख्त, सभी थानों को तय समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक के दौरान लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर एसएसपी सख्त, सभी थानों को तय समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक के दौरान लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर एसएसपी सख्त, सभी थानों को तय समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक ने की, जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षक पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक में थानावार लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से पूर्व से लंबित डकैती के मामलों पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अवैध शराब की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने, नशेड़ियों एवं गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी करने तथा दागी अपराधियों का सत्यापन एवं निगरानी तेज करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा ई-साक्षी समन को अद्यतन रखने, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126, 128 एवं 129 के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के नियमित अनुश्रवण पर भी जोर दिया गया।
एसएसपी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह कम-से-कम दो बार लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित करें, ताकि विवेचनाओं में तेजी आए और अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर अनुसंधान, प्रभावी कार्रवाई और नियमित समीक्षा से ही अपराध नियंत्रण के साथ आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।
दरभंगा स्थित बार एसोसिएशन में मुंशी प्रेमचंद जयंती व शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
दरभंगा में 2,046 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 16 लाख रुपये की शराब की गई नष्ट, शराबबंदी कानून के सख्त पालन की दिशा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब और बीयर का विधिसम्मत विनष्टीकरण