दरभंगा स्थित बार एसोसिएशन में मुंशी प्रेमचंद जयंती व शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता
जिला बार एसोसिएशन भवन, दरभंगा में शुक्रवार को अधिवक्ता जितेन्द्र नारायण झा की अध्यक्षता में साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती एवं महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

