11 सूत्री जनसमस्याओं को लेकर एमएसयू ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
11 सूत्री जनसमस्याओं को लेकर एमएसयू ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
11 सूत्री जनसमस्याओं को लेकर एमएसयू ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) की घनश्यामपुर प्रखंड इकाई ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रखंड कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सभी पंचायतों में बंद पड़े नल-जल योजनाओं को 15 दिनों के भीतर चालू कराने, जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, जलजमाव वाले इलाकों में नाला सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था, आरटीपीएस के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों का समाधान, मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान, प्रत्येक पंचायत में मासिक जनता दरबार आयोजित करने, सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों की स्वीकृति एवं भुगतान में तेजी लाने तथा सभी विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
चंदन यादव ने कहा कि घनश्यामपुर प्रखंड की जनता वर्षों से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। यदि प्रशासन जल्द सकारात्मक पहल नहीं करता है तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संगठन ने प्रशासन से 11 सूत्री मांगों पर अविलंब कार्रवाई कर आम लोगों को राहत देने और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान गौतम चौधरी, रौशन झा और जुगनू मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अपहरण मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार,भेजा गया न्यायिक हिरासत में
दरभंगा पूर्वी जिले में 650वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, घर-घर पहुंचेगा सामाजिक सद्भाव का संदेश संत रविदास जी के विचार समरस और सशक्त भारत के निर्माण की धुरी– विनय पासवान