अपहरण मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार,भेजा गया न्यायिक हिरासत में

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।


घनश्यामपुर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ेव गांव निवासी संतोष झा के पुत्र धीरज झा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी के अपहरण के मामले में घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 139/25 दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।