बिरौल थाना परिसर बना जहरीले सांपों का आशियाना,वन विभाग ने रखा पुलिस ने समक्ष कंडिशन,परिसर में वृहद स्तर पर सफाई व झाड़ियों की कटाई जरुरी
बिरौल थाना परिसर बना जहरीले सांपों का आशियाना,वन विभाग ने रखा पुलिस ने समक्ष कंडिशन,परिसर में वृहद स्तर पर सफाई व झाड़ियों की कटाई जरुरी
बिरौल थाना परिसर बना जहरीले सांपों का आशियाना,वन विभाग ने रखा पुलिस ने समक्ष कंडिशन,परिसर में वृहद स्तर पर सफाई व झाड़ियों की कटाई जरुरी
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना परिसर इन दिनों कानून व्यवस्था से इतर एक अलग ही खौफ के साए में जी रहा है। अपराधियों पर लगाम कसने वाले खाकी वर्दीधारी आजकल परिसर के अलावा अपने ही आवास में जहरीले सांपों की दहशत से सहमे हुए हैं। थाना परिसर जहरीले सांपों का ‘जखीरा’ बन चुका है, जिससे यहां पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की जान हर वक्त आफत में फंसी रहती है। थाना परिसर स्थित आवासों में भी जहरीले सांपों की आवाजाही इस कदर बढ़ गई है कि अधिकारी अब अपने ही कमरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।
बृहस्पतिवार को एसआई शशि भूषण रजक के सरकारी निवास स्थान में बेहद ज़हरीला ‘करैत’ प्रजाति का सांप छुपकर बैठा था। गनीमत यह रही कि समय रहते उनकी नजर पड़ गई और एसआई रजक बाल-बाल बच गए। पुनि-सह-पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन के निवास स्थान से एक ही समय में ‘गेहूंमन’ (कोबरा) प्रजाति के दो ज़हरीले सांप देखे गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इससे पूर्व एसआई मुन्नी कुमारी के आवास में भी जहरीला सांप निकल चुका है, जिसके बाद से वे भी लगातार खौफ के साए में ड्यूटी करने को मजबूर हैं।
थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि
“यहां विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 से 12 अति-जहरीले सांपों ने अपना स्थायी आशियाना बना रखा है। यह तो ईश्वर की असीम कृपा और गनीमत है कि थाना किसी कार्य से आने-जाने वाले आम फरियादियों के साथ अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।
जहरीले सांपों के खतरे से बचाव के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा वन विभाग को मौखिक सूचना दी जा चुकी है। हालांकि, वन विभाग की ओर से जो जवाब मिला है, उसने पुलिसकर्मियों की चिंता और बढ़ा दी है। वन विभाग की अधिकारी स्वीटी मिश्रा का कहना है कि सांप देखे जाने के तुरंत बाद सूचना दें, ताकि ससमय रेस्क्यू कर्मी को भेजा जा सके।
अब सवाल यह उठता है कि क्या सांप किसी रेस्क्यू टीम का इंतज़ार करेगा? जहरीले सांपों की मौजूदगी के बीच पल-पल मौत से जूझ रहे पुलिसकर्मियों के लिए ऐसा औपचारिक आश्वासन नाकाफी साबित हो रहा है। बताया जाता है कि यहां जहरीले सांपों का आशियाना होने के पिछे का कारण परिसर में वृहद स्तर पर सफाई व झाड़ियों की कटाई नहीं होना।
पुराने स्टाईल में लौट आई जोनल पुलिसिंग व्यवस्था, अब 4 जोन से होगी पूरे बिहार की कानून-व्यवस्था की निगरानी,क्षेत्र को प्रक्षेत्र बनाने से पुलिसिया कार्यशैली होगी ओर भी बेहतर। मुख्यालय का बोझ घटेगा, जिलों पर बढ़ेगी जवाबदेही, अपराध नियंत्रण और पुलिस समन्वय को मिलेगी नई धार