गायघाट में दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी है पुलिस

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट थाना अंतर्गत ग्राम हसना के समीप NH-527C पर एक पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल के बीच सड़क जोरदार टक्कड़ हो गई।इस दुर्घटना में रामनगर निवासी आशीष कुमार, उम्र 38 वर्ष, पिता स्वर्गीय जीवन प्रसाद सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं सूरज कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता मनोज चौरसिया घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जबरदस्त थी टक्कर, फोरलेन के नीचे गिरे पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी सड़क किनारे गहरी गड्ढे में जाकर गिर पड़े। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई। गायघाट थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल एसकेएमसीएच भेज दिया। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिलने पर कारवाइ की जाएगी।