जे.के.कॉलेज बिरौल में लगातार तीसरे दिन पसरा सन्नाटा, 15 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


जे.के.कॉलेज बिरौल में कर्मचारियों और प्रतिनिधियों की 15 सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज तीसरे दिन भी उग्र रूप में कायम रही। आंदोलन के चलते बुधवार को पूरा महाविद्यालय परिसर पूरी तरह सन्नाटे में तब्दील नजर आया। शिक्षण कार्य से लेकर प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे दूर-दराज से पहुंचे छात्र-छात्राओं को निराश होकर लौटना पड़ा। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अध्यक्ष सुशील झा एवं सचिव आरके दीपक के संयुक्त आह्वान पर शुरू की गई है। नेतृत्वकर्ताओं ने कड़े शब्दों में रुख साफ करते हुए कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी सभी 15 सूत्री मांगों को स्वीकार कर पूरी तरह लागू नहीं करता, तब तक आंदोलन और हड़ताल का यह दौर बिना किसी समझौते के जारी रहेगा। तीसरे दिन भी तालाबंदी रहने के कारण कॉलेज में किसी भी प्रकार का पठन-पाठन और कार्यालयी कार्य नहीं हुआ। कर्मचारियों की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में मौके पर क्रांति कुमार चौधरी,संजीव आचार्य,विजय मुखिया समेत कॉलेज के कई अन्य कर्मचारी व गणमान्य लोग प्रमुखता से उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द मांगों के निस्तारण की अपील की।