पुलिस दीदी’ पहल, बिरौल और घनश्यामपुर में छात्राओं को मिला सुरक्षा और अधिकारों का पाठ
पुलिस दीदी’ पहल, बिरौल और घनश्यामपुर में छात्राओं को मिला सुरक्षा और अधिकारों का पाठ
पुलिस दीदी’ पहल, बिरौल और घनश्यामपुर में छात्राओं को मिला सुरक्षा और अधिकारों का पाठ
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल/ घनश्यामपुर।
दरभंगा जिला के बिरौल और घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा बाल सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। दोनों थाना क्षेत्रों के स्कूलों मेंं पुलिस दीदी’ कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को कानून, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया गया।
बिरौल क्षेत्र के डुमरी विद्यालय में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं घनश्यामपुर के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोर्थु में बुधवार को यह विशेष अभियान चलाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों, खासकर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना था।
कार्यक्रम के दौरान बिरौल में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,थानाध्यक्ष चन्द्र मणी, पीएसआई पुजा कुमारी, पीएस आई भार्गवी कुमारी तथा घनश्यामपुर मेंं महिला दरोगा आकृति कुमारी ने छात्राओं को कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
आपातकालीन नंबरों के सही उपयोग और किसी भी प्रकार की संकट की स्थिति में बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने और ऑनलाइन धोखाधड़ी (साइबर फ्रॉड) से बचने के उपाय बताए गए। गुड टच और बैड टच– बच्चों को संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक करते हुए सुरक्षित स्पर्श और असुरक्षित स्पर्श की पहचान कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस हमेशा आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है, इसलिए किसी भी समस्या में झिझकें नहीं।
दुसरी ओर घनश्यामपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र नाथ मिश्रा ने इस जागरूकता अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक और कानूनी जानकारी होना भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें समाज में सुरक्षित और सतर्क नागरिक भी बनाते हैं।