गायघाट में ताड़ के पेड़ से गिरने से मौत

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धबौली निवासी संजय साहनी, पिता अकलू साहनी, उम्र लगभग 37 वर्ष की ताड़ के पेड़ से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई है।
FSL टीम को सूचना दे दी गई है तथा शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।