गौड़ाबौराम विधानसभा, बिरौल प्रखंड में गहराया पेयजल संकट, विधायक सुजीत कुमार ने पीएचइडी मंत्री से मिलकर की त्वरित पहल

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुजीत कुमार जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पटना में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और बिरौल प्रखंड में व्याप्त गंभीर पेयजल समस्या को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया।
मुलाकात के दौरान विधायक सुजीत कुमार ने मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अवगत कराया कि बिरौल प्रखंड के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग शुद्ध पेयजल के लिए भारी संघर्ष कर रहे हैं। जिनमें पटनिया,सहसराम,परड़ी, ईटवाशिवनगर,साहो,नियोरी,कहुआ,भवानीपुर,रोहार,महमुदा पंचायत मुख्य है।
विधायक सुजीत कुमार ने मंत्री से मांग की है कि इन सभी क्षेत्रों में लोगों की परेशानियों को देखते हुए युद्धस्तर पर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट से तुरंत राहत मिल सके। विभागीय मंत्री संजय सिंह ने गौड़ाबौरम विधायक द्वारा उठाए गए इस गंभीर मुद्दे को पूरी गंभीरता से सुना और स्थिति की नजाकत को समझते हुए इस पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
“हर घर नल, हर घर जल” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध विधायक सुजीत कुमार क्षेत्रीय जनता की हर समस्या के समाधान हेतु सदैव तत्पर हैं और इस मुद्दे के जल्द समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।