नीट छात्र आंदोलन के मुकदमे होंगे वापस, दरभंगा के छात्रों को बड़ी राहत,गृह विभाग के निर्देश पर शुरू हुई प्रक्रिया, बिरौल व लहेरियासराय थाने के मामलों की वापसी की तैयारी

विधि संवाददाता, दरभंगा।
नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। गृह विभाग के निर्देश के आलोक में 26 जुलाई 2026 की शाम छह बजे तक आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेने की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।
लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों की वापसी के संबंध में बिहार के महाधिवक्ता, पटना हाईकोर्ट का पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के आधार पर जिला प्रशासन के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान बिरौल थाना कांड संख्या 511/26 दर्ज किया गया था, जिसमें तीन नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 428/26 में 30 लोगों को नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
लोक अभियोजक ने कहा कि महाधिवक्ता के पत्र के आलोक में जिला दंडाधिकारी से विमर्श कर मुकदमों की वापसी की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। राज्य सरकार के इस फैसले से दरभंगा सहित जिले के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।