शराब तस्करी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
शराब तस्करी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
शराब तस्करी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मंगलवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के पररी गांव निवासी पंकज सिंह और प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 163/25 के तहत शराब तस्करी का मामला दर्ज है और घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके गांव पररी से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दरभंगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव: माइक्रोफाइनेंस अधिकारी को ओवरटेक कर मारी गोली, कुछ ही देर में दूसरी फायरिंग से दहशत, सरेराह चली गोलियां,रात के अंधेरे में आधे घंटे के भीतर दो वारदात ।
सड़क और बस स्टैंड निर्माण में तेजी लाने के डीएम के निर्देश, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता