दरभंगा में बेखौफ बदमाशों का तांडव: माइक्रोफाइनेंस अधिकारी को ओवरटेक कर मारी गोली, कुछ ही देर में दूसरी फायरिंग से दहशत, सरेराह चली गोलियां,रात के अंधेरे में आधे घंटे के भीतर दो वारदात ।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक के बाद एक दो गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पहली घटना मब्बी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां RBL माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी प्रवीण कुमार झा को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके कुछ ही देर बाद सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी के समीप एक अन्य युवक को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी प्रवीण कुमार झा मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पुपड़ी शाखा से लौट रहे थे। शोभन मोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक अपाचे बाइक पर एक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट में लगी। उनके साथ बाइक पर मौजूद शाखा प्रबंधक सार्जन कुमार झा ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल पारस अस्पताल पहुंचाया,बताया जा रहा हें कि डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक गोली निकाल दी हें , उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।अपराधियों के बाबत बताया जा रहा हें कि उजले गमछे से मुंह बांधे हुआ था और मोटरसाईकिल का रंग भी उजला था ,और दुबला पतला दिखने में था।
हैरानी की बात यह रही कि घटना के काफी देर बाद तक मब्बी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हें । मब्बी थानाध्यक्ष ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई गोलीबारी की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली हें ।उन्होंने कहा कि इस घटना के बाबत परिजनों ने उन्हें जानकारी अबतक नहीं दी हें।
हालांकि, उन्होंने सिमरी-कंसी के बीच हुई दूसरी फायरिंग की जानकारी होने की पुष्टि की।
उधर, सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि रात करीब 10:50 बजे कंसी के निकट माधोपुर गांव निवासी मोती भगत के पुत्र बाला भगत को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही वें घटना स्थल पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया हें ।
लगातार आधे घंटे के भीतर हुई दो गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि पहली घटना की सूचना समय पर पुलिस तक नहीं पहुंचने को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।