जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी व पति गुड्डू यादव के 24 ठिकानों पर EOU की रेड, बेनामी संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच, कई जिलों में एक साथ चली छापेमारी
जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी व पति गुड्डू यादव के 24 ठिकानों पर EOU की रेड, बेनामी संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच, कई जिलों में एक साथ चली छापेमारी
जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी व पति गुड्डू यादव के 24 ठिकानों पर EOU की रेड,
बेनामी संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच, कई जिलों में एक साथ चली छापेमारी
दस्तक 7मीडिया ,पटना/जमुई।
बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति बाहुबली नेता गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू राय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई कथित बेनामी संपत्ति, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई।
EOU की टीम ने जमुई जिला मुख्यालय स्थित दुलारी देवी के निजी आवास और जिला परिषद के सरकारी आवास की तलाशी ली। इसके अलावा खैरा प्रखंड के डमरकोला गांव स्थित गुड्डू यादव के ससुराल में भी छानबीन की गई। वहीं शेखपुरा जिले में गुड्डू यादव के करीबी सहयोगी एवं ईंट-भट्ठा कारोबारी अनुज यादव के चेवाड़ा बाजार और एकरामा गांव स्थित परिसरों पर भी करीब ढाई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
बताया गया कि पटना से पहुंची EOU की विशेष टीमों ने सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जमीन से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान संबंधित परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई और आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की ओर से छापेमारी के दौरान किसी नकदी, दस्तावेज या अन्य सामान की बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।