तीन साल बाद डीएसपी अमित कुमार पर विभागीय कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी किया आरोप पत्र
तीन साल बाद डीएसपी अमित कुमार पर विभागीय कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी किया आरोप पत्र
तीन साल बाद डीएसपी अमित कुमार पर विभागीय कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी किया आरोप पत्र
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार सरकार के गृह विभाग ने गया जिले के इमामगंज अनुमंडल के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में अमित कुमार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं। इमामगंज में पदस्थापन के दौरान लुटुआ थाना कांड संख्या 22/2023 एवं कोठी थाना कांड संख्या 109/2023 के अनुसंधान में गंभीर अनियमितता और आदेशों की अवहेलना के आरोपों को लेकर गृह विभाग ने उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गृह विभाग की ओर से जारी आरोप पत्र में कहा गया है कि तत्कालीन एसडीपीओ अमित कुमार को कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता, संदिग्ध चरित्र, वरीय अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन, मनमाने ढंग से कार्य करने तथा संदिग्ध आचरण का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। विभाग ने उन्हें 15 दिनों के भीतर अपने बचाव में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने की स्थिति में विभाग उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब बिहार में पुलिस अनुसंधान और कांडों के पर्यवेक्षण को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। आरोप लगते रहे हैं कि कई मामलों में पर्यवेक्षण के दौरान तथ्यों की अनदेखी कर प्रतिवेदन तैयार किए जाते हैं, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने में कठिनाई होती है। कई मामलों में पीड़ितों को एसपी, एसएसपी, डीआईजी, आईजी से लेकर डीजीपी के जनता दरबार तक बार बार गुहार लगानी पड़ती है।
हाल के वर्षों में राज्य के कुछ पुलिस अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी सुर्खियों में रहे हैं। इसी बीच अमित कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का फैसला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभागीय जांच के बाद इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
SH-56 पर महीनों से अवैध रूप से लगा हुआ ईटों का ढेर,सड़क सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां
जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी व पति गुड्डू यादव के 24 ठिकानों पर EOU की रेड, बेनामी संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच, कई जिलों में एक साथ चली छापेमारी