अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत ,लाश की  शिनाख्त अब तक नहीं।

दरभंगा

मब्बी ओपी के शाहपुर चौक के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई हैं। उक्त महिला की लाश सड़क पर घंटों पड़ी रही और लोग देखते रहें।

हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त महिला की लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया हैं।

हालांकि मब्बी ओपी की पुलिस ने महिला के फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से कई ग्रुपों मे भेजकर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि कई लोंगों का यह भी कहना हैं कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और घटना स्थल के इर्द गिर्द ही घूमती हुई दिखाई पड़ती थी। लेकिन एन एच 57पर तेजी से आ रही किसी वाहन ने उसे ठोकर मारते हुये भाग गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई हैं।

मब्बी ओपी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया गया हैं लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई हैं ,इसके लिये प्रयास जारी हैं।