बिहार की राजधानी पटना में पेशाब कांड से प्रदेश हिल गया. इस बीच कटिहार में एक और कांड ने बिहार को शर्मसार कर दिया है. सियासी हलकों में यह चर्चा हो रही एक बार फिर बिहार में जंगलराज लौट रहा है. नीतीश सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावर है. आइए पटना से कटिहार तक महिला के खिलाफ हुए अपराध के बारे में जानते हैं.

पटना के खुसरूपुर के मोमिनपुर गांव में बीते 23 सितंबर की रात एक महादलित महिला से बदसलूकी करने के मामले में मुख्य आरोपी पिता प्रमोद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जबकि बेटा अभी भी इस मामले में फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की दबिश के कारण आरोपी बेटा कोर्ट में सरेंडर कर सकता है.

कटिहार में एक महाजन की पिटाई से महिला अंजनी की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. दरअसल, यहां पर सूदखोर ने महिला को ब्याज के लिए पीट पीटकर अधमरा कर डाला था. गंभीर हालात में अंजनी नाम की महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, ब्याज को लेकर महिला अंजनी को महाजन के परिजनों ने पीटकर अधमरा कर दिया था.

महिला के परिजनों की तरफ से पुलिस ने शिकायत करने के बाद फलका पुलिस ने साहूकार गोपाल साह समेत एक नामजद महिला को गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शशिशंकर कुमार गिरियामा गांव पहुंचकर कुल चार नामजद को आरोपियों को गिरफ्तार किया है.