जमालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने और फर्जीवाड़े के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार,
जमालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने और फर्जीवाड़े के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार,
जमालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने और फर्जीवाड़े के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ककोरवा गांव में जमीन हड़पने, फर्जीवाड़ा करने और कानूनी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कोसी दियारा क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों को पार करते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व, अभियुक्तों की भतीजी द्वारा यह गंभीर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने उसकी अपनी जमीन को हड़पने की नीयत से कानूनी कागजातों के साथ छेड़छाड़ की है। यही नहीं, दस्तावेजों में असली पिता के नाम की जगह फर्जी नाम दर्ज करवाने का भी मामला सामने आया था।
इस संबंध में मृत,पीड़िता पक्ष की शिकायत पर जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस लंबे समय से मामले की बारीकी से जांच कर रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जमालपुर थाना (कांड संख्या 80/24) दिनांक 10 नवंबर 2024 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 318(4), 115(2), 75, 352, 351(2), 3(5) परिवर्तित धाराएं, 338, 336(3), 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए
रामजतन यादव (पिता,हरदेव यादव), हरदेव यादव (पिता,घोघन यादव), किनेश्वर यादव (पिता,सीताराम यादव) सभी ग्राम लक्ष्मीपुर ककोरवा, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा को धर दबोचा।
यह पूरा क्षेत्र कोसी का दियारा इलाका होने के कारण आवागमन के लिए बेहद दुर्गम माना जाता है। पुलिस को इन शातिर अभियुक्तों तक पहुंचने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। तमाम भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जमालपुर पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य संलिप्त बिंदुओं पर भी आगे की अग्रिम कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।