सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों पर डीएम सख्त, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों पर डीएम सख्त, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों पर डीएम सख्त, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों की अद्यतन स्थिति, लंबित मामलों और उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल पर आने वाले प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से पोर्टल की निगरानी करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निपटारा कर उसकी अद्यतन जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।