सऊदी में दिवंगत पति की बकाया राशि पत्नी को मिली, डीएम ने 7.55 लाख का चेक सौंपा
सऊदी में दिवंगत पति की बकाया राशि पत्नी को मिली, डीएम ने 7.55 लाख का चेक सौंपा
सऊदी में दिवंगत पति की बकाया राशि पत्नी को मिली, डीएम ने 7.55 लाख का चेक सौंपा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सऊदी अरब में दिवंगत हुए जमशैद की वैध उत्तराधिकारी उनकी पत्नी हुस्न आरा खातून को भारतीय दूतावास, रियाद से प्राप्त 7,55,783 का चेक मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सौंपा।
हुस्न आरा खातून सिंहवाड़ा प्रखंड के टेकटार गांव की निवासी हैं। उनके दिवंगत पति जमशैद की ओर से देय राशि भारतीय दूतावास, रियाद द्वारा भेजी गई थी, जिसे वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें प्रदान किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।