जे.के. कॉलेज बिरौल के शिक्षकेतर कर्मचारियों का हड़ताल दुसरे दिन भी जारी,प्रधानाचार्य कार्यालय के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला
जे.के. कॉलेज बिरौल के शिक्षकेतर कर्मचारियों का हड़ताल दुसरे दिन भी जारी,प्रधानाचार्य कार्यालय के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला
जे.के. कॉलेज बिरौल के शिक्षकेतर कर्मचारियों का हड़ताल दुसरे दिन भी जारी,प्रधानाचार्य कार्यालय के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पन्द्रह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जे के कॉलेज बिरौल के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल दुसरे दिन जारी रहा। इस दौरान हड़ताल कर कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य कार्यालय के मुख्य द्वार में ताला जड़ते हुए अपने समर्थन में जमकर नारे बाजी किया।
महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील एवं सचिव आर. के.दीपक ने संयुक्त रूप से बताया कि
कर्मचारियों के पन्द्रह सूत्री मांगों में पूर्व समर्पित ज्ञापनों सहित लिखित सी बिन्दुओं का क्रियान्वयन करने, प्रोन्नति प्रभार दिये गये कर्मियों का प्रोन्नति वेतन का निर्धारण महाविद्यालय को भेजते हुए भुगतान सुनिश्चित करने, शेष बचे कर्मियों को पदस्थापना सुनिश्चित करने, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अहर्ता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार देने,लोक भवन पटना द्वारा पारित नियम/ परिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करने, चतुर्थ चरण के कर्मियों का सप्तम वेतन का वेतांतर का भुगतान करने, न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को न्ययादेश के आलोक में लाभ प्रदान करने, नियम/ परिनियम एवं तथ्यों से परे संचिकाओं का निष्पादन कर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक दोहन- शोषण पर नियमानुसार कार्रवाई करने, महाविद्यालय में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाये मंहगाई भत्ते का अविलम्ब पूर्ण भुगतान करने, सेवा निवृत्त कर्मियों का नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस करते हुए सेवांत लाभ का भुगतान करने, न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी का तुरंत सुधार करने,एमएसीपी का निर्धारण करने, सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों का ससमय वेतन भुगतान करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। उसे पुरा नहीं होने तक शिक्षकेतर कर्मचारियों का यह हड़ताल जारी रहेगा।इस दौरान महाविद्यालय की सभी कक्षाएं, सभी कार्यालय, पुस्तकालय एवं प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्णतः बंद रहेगा। मौके पर कर्मचारी क्रन्ति चौधरी, संजीव आचार्य, अजित चौधरी, विजय मुखिया आदि मौजूद थे।