एनबीडब्ल्यू वारंटी में फरार आरोपी गिरफ्तार, घनश्यामपुर पुलिस की कार्रवाई जारी

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक आरोपी को सोमवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छिलकोरा गांव निवासी संजय यादव (पिता- नथुनी यादव) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, संजय यादव के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के आलोक में घनश्यामपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।