बिरौल नगर पंचायत की सड़क होगी चकाचक, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता कार्यों को गति देने की प्रक्रिया शुरू
बिरौल नगर पंचायत की सड़क होगी चकाचक, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता कार्यों को गति देने की प्रक्रिया शुरू
बिरौल नगर पंचायत की सड़क होगी चकाचक, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता कार्यों को गति देने की प्रक्रिया शुरू
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निकाय एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। विभागीय सुत्रों के अनुसार नगर पंचायत बिरौल द्वारा विभिन्न कचरा प्रबंधन इकाइयों की स्थापना और संचालन को लेकर निविदा जल्द होने की संभावना है। इसके तहत एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी ) सेंटर की सेंटर की स्थापना की जाएगी।
कंपोस्ट प्लांट- जिसमें गीले कचरे से खाद तैयार करने के लिए संयंत्र का निर्माण।
लैंडफिल साइट कचरे के वैज्ञानिक और सुरक्षित निपटान के लिए निश्चित स्थल की व्यवस्था।
इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से निविदा जल्द प्रकाशित करने की तैयारी शुरू होने वाली है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था में सुधार होगा और स्वच्छता अभियानों को मजबूती मिलेगी।