बिरौल में बिना अनुमति प्रदर्शन करने और सरकार विरोधी नारे लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज

दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।

भारत में नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर पिछले दिनों विपक्ष दलों द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ (दिनांक 25/07/2026) के दौरान दरभंगा जिले के बिरौल में बिना वैध अनुमति के भीड़ इकट्ठा करने और सड़क मार्ग (SH-17) बाधित करने के मामले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किया गया है। जो एसडीएम के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व कृषि समन्वयक अमरेश कुमार गुप्ता के लिखित आवेदन पर किया गया है। पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर राहुल कुमार सहनी, मो.अबू हजमा (पूर्व उपाध्यक्ष, MANUU छात्र संघ हैदराबाद, वर्तमान पता- नगर पंचायत बिरौल), बरकत अली, ग्राम- कुनौनी,(कन्हैय),थाना- घनश्यामपुर, जिला- दरभंगा) तथा इसके अतिरिक्त करीब 100 अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों को अभियुक्त बनाया गया है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा वीडियो और फोटो के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।