दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो थाना क्षेत्रों से 43 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोनकी थाना एवं मब्बी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 43.365 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार सोनकी थाना क्षेत्र के ग्राम सिराही भित्ति में छापेमारी कर 7 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रघुवीर यादव (पिता- आनंद यादव, निवासी सिराही भित्ति), फूल कुमार (पिता- स्व. परमानंद यादव, निवासी छबैला) तथा रामनाथ चौपाल (पिता- तेतर चौपाल, निवासी सिराही भित्ति), सभी थाना सोनकी, जिला दरभंगा, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, मब्बी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम करकौली में छापेमारी कर 36.365 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।