मारुति कुंज के पूर्वांचल भवन में पुनः होगा अखण्ड अष्टयाम, आम सभा में निर्णय
मारुति कुंज के पूर्वांचल भवन में पुनः होगा अखण्ड अष्टयाम, आम सभा में निर्णय
मारुति कुंज के पूर्वांचल भवन में पुनः होगा अखण्ड अष्टयाम, आम सभा में निर्णय
दस्तक 7 मिडिया, गुरुग्राम।
गुरुग्राम; पूर्वांचल जन कल्याण संघ, मारुति कुंज (रजि.) की वार्षिक आम सभा की बैठक निगरानी समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में रविवार, 26 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे पूर्वांचल भवन में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत कोषाध्यक्ष रामप्रकाश यादव द्वारा संस्था के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने संस्था की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष भव्य अखण्ड अष्टयाम, पूर्वांचल भवन की दूसरी मंजिल की छत का निर्माण, पूर्वांचल समाज की एक कन्या का निःशुल्क विवाह, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पूर्वांचल भवन में बच्चों के जन्मदिन समारोह तथा अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। अध्यक्ष विनोद कुमार ने संस्था के सहयोगी इं. आर. के. जायसवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था की प्राथमिकता हमेशा से “कार्यक्रम छोटे, लेकिन काम बड़े” रही है। उन्होंने कहा कि संस्था आयोजनों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय बची हुई राशि को पूर्वांचल भवन के निर्माण एवं विकास कार्यों में लगाती है।
साथ बताया कि आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 एवं 29 नवंबर 2026 को पूर्वांचल भवन में पुनः अखण्ड अष्टयाम का भव्य आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहने की उम्मीद है। सभा का संचालन संयोजक राहुल सौरभ ने किया। इस अवसर पर महासचिव एस.पी. साह, उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, धनंजय कुमार, अभय कुमार, सुजीत चौधरी, शशि भूषण सिंह, सत्येंद्र यादव, सतीश पंडित, अरुण कुशवाहा, त्रिलोकी सिंह, मनोज झा, शैलेन्द्र सिंह, संजय झा, सुनील मिश्रा, महेन्द्र मौर्य, चंदन जायसवाल, ब्रजेश तिवारी, रंजीत सिंह, अमित सिंह, अरुण यादव, सुनील झा, सुभाष साहनी, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में निगरानी समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था की भावी योजनाओं में इसी प्रकार सक्रिय सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।