भरवाड़ा से मां सीता सेवा ट्रस्ट का सेवा दल हुआ रवाना

दस्तक 7 मीडिया ,सिंहवाड़ा/

शिवभक्ति का सबसे पावन महीना सावन आने ही वाला है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। सावन का सोमवार भगवान शिव को अत्यंत प्रिय दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में शिवजी की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती हैं। जैसे-जैसे सावन समीप आ रहा है, वैसे-वैसे कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जोश और उमंग बढ़ता जा रहा है। देशभर से कांवरिए बाबाधाम देवघर की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। इसी कड़ी में भरवाड़ा स्थित मां सीता सेवा ट्रस्ट धर्मशाला की ओर से भी हर वर्ष की भांति इस बार भी कांवरियों की सेवा हेतु विशेष तैयारी की गई है। 26/7/26 को ट्रस्ट के घोड़दौर चौक स्थित प्रधान कार्यालय से सेवा दल का जत्था रवाना हुआ, जो भोजन, पानी, दवाएं, लाइट-साउंड सिस्टम समेत आवश्यक सामग्री से भरे ट्रक के साथ देवघर की ओर अग्रसर हुआ। यह सेवा शिविर पूरे सावन माह संचालित रहेगा और कांवरियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। मौके .. बिनोद बाबा, मिट्ठू ठाकुर,कुन्दन गुप्ता, सुरेश साह मनीष,रमन ठाकुर, राजकिशोर, शिवम्, सोनू , रंजीत,समेत समिति के कई सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है। हर वर्ष ट्रस्ट विश्वकर्मा नगर (कटोरिया) धर्मशाला के समीप सेवा शिविर लगाकर देवघर जाने वाले कांवरियों को भोजन, विश्राम और चिकित्सा जैसी नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराता है। यह सेवा न केवल कांवरियों को राहत देती है, बल्कि समाज में समर्पण, एकता और भक्ति का संदेश भी देती है।