सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, पहले गांव हैं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,
‘विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ में दरभंगा के MY Bharat स्वयंसेवकों से किया सीधा संवाद, एनआईसी केंद्र से हुई वर्चुअल सहभागिता
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ‘विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर लौटे ‘माई भारत (MY Bharat)’ स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में दरभंगा जिले के स्वयंसेवकों ने समाहरणालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

