बिरौल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


जिले के बिरौल थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर पीकेट क्षेत्र
में पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इस दौरान अनुसंधानकर्ता एएसआई अनिल तिवारी ने एक कांड के नामजद अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। बिरौल थाना कांड संख्या- 507/26, दिनांक- 24/07/2026 में जगन्नाथपुर पीकेट पुलिस ने अरंगा निवासी गजेंद्र प्रसाद सिंह (पिता- सत्यनारायण सिंह) को उपरोक्त गंभीर मामलों में विधिवत गिरफ्तार किया है। वहीं मा० न्या० का ST-738/23, Reg-833/25 में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर अनुसंधानकर्ता श्री तिवारी ने गुप्त सूचना पर मो०असरफ (पिता- स्व० भोला अंसारी), साकिन डहमाया, थाना बिरौल, जिला दरभंगा को उसके दुकान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।