दाखिल खारिज के नाम पर राजस्व कर्मचारी ने लिये दो हजार रुपये ,ऑडियो हो रहा हैं वायरल ,मामला कुशेश्वरस्थान के पूर्वी पंचायत का ?
दाखिल खारिज के नाम पर राजस्व कर्मचारी ने लिये दो हजार रुपये ,ऑडियो हो रहा हैं वायरल ,मामला कुशेश्वरस्थान के पूर्वी पंचायत का ?
कुशेश्वरस्थान /
कुशेश्वरस्थान से एक बड़ी खबर आ रही हैं ,एक ऑडियो वाईरल हैं ,जिसमें एक राजस्व कर्मचारी दाखिल खारिज के नाम पर अपने यूपीआई पर दो हजार रुपये लेते स्वीकार कर रहें हैं। अब लिये पैसों को लौटाने की बात कह रहैं हैं। यह रेकार्डिंग कुशेश्वरस्थान पूर्वी के अंचल अंतर्गत सुघराइन पंचायत का हैं।
राजस्व कर्मचारी रैयत संतोष राय से जमीन की दाखिल खारिज कराने के लिये यूपीआई के मार्फत दो हजार रुपये बतौर घुस लिया हैं। कुछ दिन बीतने पर संतोष राय ने जब राजस्व कर्मचारी से कहा कि इतने दिन बीत गये और आपने दाखिल खारिज नहीं करके दिया हैं ,इस बात पर राजस्व कर्मचारी भड़क गये हैं और कह रहें हैं कि पैसा ले जाओ। यह ऑडियो आग के तरह पूरे इलाके मे फैल गया हैं। हालांकि हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते। यह जांच के बाद ही पता चल सकता हैं।
बताया जा रहा हैं कि राजस्व कर्मचारी का नाम जवाहर हैं जिसका यूपीआई नंबर 7277210583 हैं।
इधर राजस्व कर्मचारी जवाहर कुमार ने बताया कि लगान निर्धारण करने और रशीद कटवाने को लेकर उनके द्वारा मेरे यूपीआई नंबर पर पैसा जबरन दे दिया गया था लेकिन इन कामों को करने मे एक दो सप्ताह का समय लगता हैं ,लेकिन उनके द्वारा बार बार फोन किया जानें लगा इस कारण संतोष राय ने जिस नंबर से पैसा भेजा था उसी नंबर पर दो हजार रुपया भेज दिया गया। राजस्व कर्मचारी का कहना हैं कि सुदूर गांव देहात का इलाका हैं इस कारण कोई भी व्यक्ति परेशान नहीं हो इस कारण यह गलती मुझसे हो गई क्यूंकि लोंगों को आने जानें मे काफी परेशानी होती हैं। उन्होंने कहा लिया हुआ पैसा वापस कर दिया गया हैं। इस मामले मे इतना तो जरूर हैं कि यूपीआई के मार्फत राजस्व कर्मचारी को पैसा नहीं लेना चाहिए।
शहीदे -ए -आजम भगत सिंह के जंयती पर भाकपा माले ने निकाला संकल्प मार्च,कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2024 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का लिया संकल्प।
मिथिला क्षेत्र के आईजी कार्यालय मे चल रही गुटबाजी , आरोप यह भी कि थानेदार से जबरन कर रहें हैं उगाही ?,