शहीदे -ए -आजम भगत सिंह के जंयती पर भाकपा माले ने निकाला संकल्प मार्च,कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2024 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का लिया संकल्प।

नीलेश /बिरौल।
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के 116 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर पार्टी के द्वारा संकल्प मार्च का निकाला गया। जिसका नेतृत्व एरिया सचिव,बैधनाथ यादव और राजिंद्र राम ने संयुक्त रूप से कर रहे थे। भाकपा माले के द्वारा निकाला गया संकल्प मार्च नगर क्षेत्र पानी टंकी से निकाल कर भगत सिंह चौक पर पहुंचा। इस बीच कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह अमर रहे,भगत सिंह के क्रांतिकारी विरासत को लाल सलाम,भगत सिंह तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे के नारों से गूंजता रहा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माले नेता मनोज यादव,जितेंद्र सदा,ज्योति देवी, राजिंद्र राम,महिन्द्र साहू सहित अन्य लोगों ने शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उसके बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुआ एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा की भगत सिंह ने कहा था की मैं कैद होकर या किसी के पाबंद में रहकर एक छन भी नही रह सकता हुं,भले उन दिनों अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया हो लेकिन आज भाजपा सरकार देश के जनता को अंग्रेजी हुकूमत को याद दिला रही है, हर तरह के आजादी पर दमन किया जा रहा है,जिसके खिलाफ आज संकल्प लेना होगा की पढ़ने ,बोलने और भेदभाव करने वाली भाजपाई सरकार को 2024 के चुनाव में सबक सिखाएंगे।बैधनाथ यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भगत सिंह के सपनो को साकार करने के लिए भाजपा के द्वारा किए जा रहे संबैधानिक हमला के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।मौके पर मदन साह,दशरथ साह, कैलाश सदा,छोटेलाल यादव,रसीदा खातून,नूर जहा, रामबती देवी, सोभित सदा सहित अन्य मौजूद थे।